फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 5002 लोगों ने कराई जांच, 707 के बने गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना काल में बंद मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की रविवार से शुरुआत हुई। तीन शहरी समेत जिले के 76 स्थानों पर लगे मेले में 5002 लोगों की जांच हुई। इसमें 1187 लोगों की एंटीजन किट से कोविड जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। 707 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। शहर के मतापुर स्थित अर्बन पीएचसी पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार की उपस्थिति में मातापुर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। मेले में ब्लड, शुगर और अन्य जांच के साथ कोविड-19 की भी जांच की गई। निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। सभी 76 केंद्रों पर 1770 पुरुष और 2578 महिलाएं शामिल हुईं। जांच कराने वालों में 398 सांस के रोगी, 142 मधुमेह, 663 बच्चे, 212 पेट के रोगी, 281 हाइपर टेंशन, 209 एनीमिया, 17 कैंसर, 152 लीवर, 11 टीबी, 324 गर्भवती महिलाएं और 2193 अन्य रोगों के मरीज रहे। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि मेले में सारी बीमारियों की जांच और इलाज की व्यवस्था थी। हर केंद्र पर अलग से कोविड हेल्प डेस्क बनी थी, जहां पर स्कैनर तथा पल्स आक्सीनेटर के माध्यम से कोविड-19 के लक्षण वाले तथा बिना लक्षण वाले अलग किए जा रहे थे।
जलालपुर: त्रिलोचन पीएचसी पर मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने किया। पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शिविर में डॉ. गौरव सिंह, रंजना राय, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, गोमती राय आदि रहे। मुंगराबादशाहपुर: स्थानीय पीएचसी के अलावा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंवारा, निभापुर और तरहठी पर कुल 311 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। कुल 42 पात्रों के स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड बनाए गए। धर्मापुर: पीएचसी बमैला और रामपुर जमीं हिसामपुर में मेले में 145 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने मेला का उद्घाटन किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में डॉ. रोहित लाल, डॉ. दिवाकर, विनोद कुमार आदि रहे। नेवढ़िया: पीएचसी पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रृजनारायन दुबे ने मेले का उद्घाटन किया। कुल 52 रोगियों का निशुल्क जांच व इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें