फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिनेमा हाल में 500 लोग एक साथ देखेंगे क्रिकेट विश्व कप का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/शाहगंज। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले विश्वकप फाइनल क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए जिले के कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किया गया है। शाहगंज में विधायक रमेश सिंह ने एक सिनेमा हाल ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुक कराया है। यहां 35 एमएम के पर्दे पर 500 लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेंगे। इसके अलावा भी कई जगहों पर आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक रमेश ने बताया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबला देखने के लिए हिंद सिनेमा आरक्षित किया गया है। हवन पूजन के बाद क्रिकेट प्रेमी हाल की फुल स्क्रीन पर विश्व कप फाइनल मैच का रोमांच देख सकेंगे। इसी तरह मछलीशहर में व्यवसायी रमेश जायसवाल अपने प्रतिष्ठान के सामने 65 इंच के दो बड़े स्क्रीन की टीवी लगाकर मैच दिखाएंगे। यहां 100 कुर्सियां भी लगी होंगी।

लायंस क्लब क्षितिज ने किया हवन-पूजन
जौनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने के लिए लायंस क्लब क्षितिज ने शनिवार को हवन पूजन किया। लायंस क्लब ने रामलीला मैदान उर्दू बाजार स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की। अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ में कहा कि इस वर्ष जिस प्रकार से भारतीय टीम खेल रही है और देश की दुआएं भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं। इस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम जरूर ही वर्ल्ड कप जीतेगी। पंडित निशाकांत द्विवेदी ने पूजन कराया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की मेहनत व माता रानी के आशीर्वाद से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस बार वर्ल्ड कप रविवार को जरूर लेकर आएंगे। पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय और जय कृष्ण साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश गाढ़ा, जगदीश मौर्य, अजीत सोनकर, संजय जायसवाल आदि मौजूद थे। संयोजक लायन प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें