फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के बिबनमऊ गांव में सोमवार की सुबह एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये छीन लिए। घटना सुबह पौने आठ बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बिबनमऊ गांव निवासी आशीष मिश्र की गांव के बाहर बाईपास पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। सोमवार की सुबह वह घर से बैग में नकदी लेकर ग्राहक सेवा केंद्र की ओर जा रहे थे। केंद्र से कुछ दूर पहले ही बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आशीष के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करने की कोशिश की तो बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसओ विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में जुट गए। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें