फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ हो

Sun, 21 Jun 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का  50 हजार तक का कर्ज माफ करने  सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय  किसान यूनियन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को  संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा ।
विज्ञापन


 यूनियन के जिला अध्यक्ष सीताराम पटेल ने कहाकि प्रदेश सरकार बढ़ाए गए  बिजली के रेट को वापस ले।  बिजली  महंगी होने से  किसानों  की खेती चौपट हो जाएगी ।

किसानों को आपदा  राहत के नाम पर चेक बनाने की   जा रही वसूली  पर रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा कि शारदा सहायक  खंड 39 में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति पूरे वर्ष किया  जाए ताकि  किसान समय से खेती कर सकें।
विज्ञापन


   मुंगराबादशाहपुर  विकास  खंड में तैनात ग्राम  रोजगार सेवकों के  मानदेय का भुगतान किया जाए। ग्राम सभा चौकी खुर्द में  जर्जर बिजली के तार आए दिन  टूटकर गिर रहे हैं।

उसे बदलवाया जाए।  किसान और मजदूरों के लिए लघुउद्योग स्थापित  किए जाएं। कैंप लगाकर परिवार के हर  व्यक्ति को आधार कार्ड दिया जाए।   उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं  में मनरेगा के तहत खोदे  गए तालाबों को भरवाया

 जाए।  मुंगराबादशाहपुर एसबीआई बैंक को पुराने  स्थान  से न हटाया जाए। पत्रकार जगेंद्र सिंह पर हमले  की जांच कर  दोषी मंत्री  के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यूनियन को पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन  सौंपकर  समस्या का

समाधान कराने  की मांग की।  इससे पहले यूनियन की बैठक  में   यह तय  हुआ कि किसान और मजदूरों का शोषण  बंद नही  हुआ तो   यूनियन  देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा ।  इस मौके पर सूर्यलाल
विज्ञापन


यादव,   कृपाशंकर पांडेय, अमरनाथ   यादव, शंकर लाल  सरोज, अजय कुमार गौतम,  दयाशंकर पांडेय मानिक चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें