फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राउर बाबा मेले में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के मई गांव स्थित ऐतिहासिक राउर बाबा मेले में सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन देर शाम तक चलता रहा। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालु डेरा डाले रहे। कोलकाता, गुजरात, बिहार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही लक्जरी बसों व अन्य वाहनों से पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने बड़े-बड़े पताकों के साथ जयकारे लगाते हुए सरोवर की परिक्रमा की और समाधि स्थल का दर्शन किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नौपेड़वा बाजार से उत्तर दिशा में स्थित यह सिद्ध स्थल राउर बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। श्रद्धालु यहां चना दाल, गुड़, पूड़ी और हलवा का भोग अर्पित करते हैं। मेले में जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने निशुल्क भोजन और पेयजल की व्यवस्था की। मंदिर के पुजारी पद पर गोसाई बिंद समाज के लोग कार्यरत हैं। मंदिर कमेटी में प्रबंधक राम आदर्श गोसाई, अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार गोसाई सहित रायसाहब गोसाई, भानू प्रताप आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें