फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में 50 हजार और मैहर धाम में 20 हजार भक्तों ने किए दर्शन-पूजन

विज्ञापन
शीतला धाम चौकिया में लगी भक्तों की कतार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को जिले के प्रमुख देवी धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां शीतला चौकियां धाम में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया, जबकि मैहर माता धाम परमातपुर में करीब 20 हजार और बसौली स्थित प्राचीन मां शीतला मंदिर में 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने माथा टेका। मां शीतला चौकियां धाम में मां का कात्यायनी स्वरूप में शृंगार किया गया। लाल चुनरी और गोटेदार साड़ी के साथ गेंदा व गुड़हल के फूलों की मालाओं से माता का दरबार सजाया गया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। पुजारी जय नारायण पंडा ने शृंगार और आरती की। माता को शहद, पेड़ा और पान का भोग अर्पित किया गया। प्रतापगढ़, आजमगढ़ और सुल्तानपुर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे। धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा से भय और कष्ट दूर होते हैं। विवाह में बाधा आने पर भी भक्त मां की आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें