फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों के घर हुई कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव में सोमवार दोपहर सुल्तानपुर पुलिस ने 50-50 हजार के इनामी दो सगे भाइयों के घर कुर्की की कार्रवाई की है। इस दौरान घर में रखे सामान को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहा गांव में सोमवार की दोपहर इनामी बदमाश दो सगे भाइयों रवि तिवारी उर्फ बीरे और मनीष तिवारी के घर थानाध्यक्ष करौदीकला अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। दोनों बदमाशों पर सुल्तानपुर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों के खिलाफ जौनपुर और सुल्तानपुर में मामले दर्ज हैं। कुर्की शुरू हुई तो परिजनों व ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि रवि तिवारी उर्फ बीरे 4 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर संजय कुमार की ऑफिस में समर्पण कर चुुका है जबकि मनीष तिवारी ने सोमवार की सुबह दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर में समर्पण किया है। ऐसे में कुर्की की कार्रवाई रोक दी जाए। लेकिन, पुलिस रुकी नहीं और कुर्की की कार्रवाई करते हुए घर में रखे सामान को ट्रक से लादकर सुल्तानपुर लौट गई। थानाध्यक्ष अमरिंदर सिंह का कहना था कि नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। अभी मुझे लिखित रूप से यह जानकारी नहीं मिली है कि मनीष तिवारी ने किसी न्यायालय में समर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें