फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का उलाहना देने पर मारपीट, 5 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के बेलौनाकला गांव में रुपये चोरी करने का उलाहना देना भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से पीटकर पांच लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के मेवालाल के घर से रुपये चोरी हो गए। उस समय राजेंद्र का पुत्र मेवालाल घर पर था। मेवालाल परिजनों के साथ राजेंद्र के घर शिकायत करने गए। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि राजेंद्र व उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मेवालाल, मंजू देवी, सुशीला देवी, शिव शंकर व हरिशंकर को घायल कर दिया। घायल लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें