फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान राशि की तीसरी किश्त के इंतजार में 5.90 लाख किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के पांच लाख 90 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त का इंतजार है। नवंबर बीतने को है, मगर अब तक उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। 33 हजार किसानों को तो पहली और दूसरी किस्त ही नहीं मिली। रबी खेती खेती के लिए इस समय किसानों को पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन

किसान धान की कटाई करने के बाद अब गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि की खेती में जुट गए हैं। कोई खेतों की भराई तो कोई बुआई में जुटा है। इसके लिए किसानों को पैसों की जरूरत है। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सुस्त गति से होने के कारण अधिकांश किसानों की जेब खाली है। ऐसे में उन्हें किसान सम्मान निधि में मिलने वाली राशि से थोड़ी राहत मिलने का अंदेशा था लेकिन अब तक खाते में दो हजार रुपये की तीसरी किस्त न आने से उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। जिले में करीब आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इसमें से छह लाख 23 हजार किसान ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे हैं। शेष किसान अपात्र हैं।
एक साल में तीन किस्तों में मिलते हैं छह हजार
जौनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को एक साल में तीन किश्तों में कुल छह हजार रुपये खेती करने के लिए मिलते हैं। किसानों को एक किश्त में दो हजार रुपये मिलता है, जो सीधे उनके खाते में जाती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर 5.90 लाख किसानों के खाते में इस साल की तीसरी किश्त पहुंच जाएगी। इनका डाटा सरकार से फाइनल कर दिया गया है। शेष किसानों का भी पैसा किश्त के समय के अनुसार पहुंच जाएगा। -जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें