फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5633 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका...

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 5,633 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभी तक जिले में 3,83,326 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 2,423 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,093 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 1,745 लोगों ने पहली डोज और 348 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1,114 लोगों को टीका लगा। इसमें से 766 लोगों को पहली और 348 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से शनिवार को 5,633 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें से 4,937 लोगों को पहली और 696 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अभी तक 3,83,326 टीके की खुराक लग चुकी है। इसमें से 3,05,383 को पहली डोज तथा 78,043 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें