फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन व अंत्येष्टी स्थल पर लगाए गए 49 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार को 938पंचायत भवनों व 11 अंत्येष्टी स्थलों पर 49 हजार पौधा लगवाया। पौध रोपण कराने का कार्य एडीओ पंचायत, सचिव, प्रधान व सफाई कर्मर्मियों ने किया।मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला व जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने नाथुपुर स्थित पंचायत भवन पर पौध रोपण किया।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग को एक लाख 73हजार 800 पौध लगाने करने का लक्ष्य दिया गया है। इन पौधों का लगाने के लिए स्थनों का चयन किया गया है। साथ ही तिथि भी निर्धारित की गई थी। जिसमें सोमवार को ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवन व अंत्येष्टी स्थल,24 जून को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में और 25 जून को तालाबों व सड़कों पर पौध रोपण किया जाएगा। इसके अलावां शौचालय के करीब पांच लाख लाभार्थियों को भी एक-एक पौधा लगाने के लिए दिया जाएगा।जिसके क्रम में पंचायती राज विभाग ने सोमवार को जिले के सभी 938 पंचायत भवनों व 11 अंत्येष्टी स्थलों पर पौध रोपण कराया गया। पौध रोपण का कार्य सुबह से शुुरू होकर शाम साढ़े पांच बजे तक हुआ है। इस दौरान कुल 49 हजार पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें