फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 10.34 करोड़ से बने 47 अटल पार्क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले में 10.34 करोड़ की लागत से 47 अटल मनरेगा पार्क बनाए गए हैं। देखरेख के अभाव में अधिकांश पार्कों की स्थिति खराब हो गई है। बुधवार को महराजगंज, सुईथाकला, खुटहन में पांच अटल मनरेगा पार्कों की पड़ताल की गई। इसमें कहीं पानी के अभाव पेड़-पौधे सूखे दिखे तो कहीं झाड़ झंखाड़ से पार्क पटा दिखा। इसके अलावा बैठने के लिए लगी बेंच व बच्चों के उपकरण भी टूटे दिखे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान हुए लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए और ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों में तीन साल पहले अटल मनरेगा पार्क बनाने का कार्य किया गया था। इस दौरान करीब 10 करोड़ 34 लाख की लागत से कुल 47 पार्क बनवाए गए। इन पार्कों में शौचालय, बेंच, ओपेन जिम, फूल व मखमली घास आदि की सुविधा उपलब्ध की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से कई पार्क बदहाल हो गए हैं। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर में बने अटल मनरेगा पार्क में लगाई गई स्ट्रीट लाइट टूटी दिखी, योग स्थल का फर्श भी टूटा हुआ है। कूड़ा करकट उगने से इस पार्क में लोग नहीं जाते हैं।
प्रधानपति सुभाष यादव ने बताया कि चुनाव बाद पार्क की साफ-सफाई कर जो भी कमी होगी उसे दूर कर दिया जाएगा। सुइथाकलां ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में बने अटल मनरेगा पार्क में बनी कुर्सियां टूटीं पड़ीं हैं। पानी के अभाव के कारण पार्क की घास एवं पेड़ पौधे सूख रहे हैं। पार्क के भीतर बना इंटरलाकिंग मार्ग एवं बच्चों का झूला टूट चुका है।
विज्ञापन

राजाबाजार : महराजगंज क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर ग्राम पंचायत में थाना भवन के सामने बना अटल मनरेगा पार्क बेकार साबित हो रहा है। देखरेख के अभाव में पार्क में बनी कुर्सियां टूटी पड़ी हैं, पानी के अभाव के कारण पार्क की घास तक सूख गई है। पार्क के भीतर बना इंटरलाकिंग मार्ग, बच्चों का झूला टूट गया है। उधर क्षेत्र के कल्याणपुर में बने अटल मनरेगा पार्क में बैठने के लिए सीमेंट की बनी बेंच टूट गई है। स्ट्रीट लाइट के लिए सिर्फ पोल ही दिखाई दे रहा है, पार्क झाड़-झंखाड़ से पटा है। क्यारियों में लगे पेड़ पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं बच्चों का झूल भी टूटा है।
ग्राम पंचायतों को ही अटल मनरेगा पार्क की देखभाल करने की जिम्मेदारी है। इन पार्कों में जहां भी अव्यवस्था हो गई है, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुशील कुमार, डीसी मनरेगा, जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें