नामांकन करने के लिए प्रत्याशी पूरे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच रहे थे। इसके बाद जाकर उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12 में नामंाकन कर रहे थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। रामनगर ब्लाक के वार्ड संख्या 59 से सपा नेता पप्पू रघुवंशी ने पूरे लावलश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। चौथे चरण के पांच ब्लाक रामपुर, रामनगर, बरसठी, मडिय़ाहूं व सिकरारा के 20 जिला पंचायत संदस्य पद के नामांकन का कार्य दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को भी हुआ। नमांकन का कार्य सीआरओ व आरओ राम सिंह की देख-रेख में संपन्न हुआ। नमांकन का कार्य सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक हुआ। वार्ड नंबर 53 से भाजपा प्रत्याशी कमलापति मिश्र ने अपना नामंकन किया। द्वितीय चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 443 प्रत्याशी नमांकन किए हैं। जिसमें सिकरारा ब्लाक से 98, मडिय़ाहूं से 87, बरसठी ब्लाक से 75, रामपुर से 92 और रामनगर से 91 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।