फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रक्तदान कर 44 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्तदान कर महादानी बनने के लिए लोगों में खूब उत्साह दिखा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को भीषण गर्मी में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लाइन बाजार स्थित आईएमए के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान के लिए कुल 78 लोगों ने पंजीकरण कराया था। सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि आपका रक्त किसी और का जीवन बचाएगा। यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाली संस्थाओं की सराहना की। दोपहर दो बजे शिविर के समापन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को समय पर रक्त मिले, इसके लिए जरूरी है कि इस तरह के शिविर समय-समय पर लगते रहें। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कार्यक्रम में शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें