सदर तहसील के पास बने बूथ में मतदाता सूची में मतदाता के नाम की जांच करते कार्यकर्ता, संवाद
- फोटो : shiv tripathi
मिर्जापुर। विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ।
स्नातक में 42.93 प्रतिशत और शिक्षक वर्ग में 71.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्नातक वर्ग के कुल 25,701 मतदाताओं में से 11,033 ने, जबकि शिक्षक वर्ग के 2,905 मतदाताओं में से 2,033 ने वोट दिया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला।
सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, जो समय के साथ बढ़ती गई। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले युवा स्नातक मतदाता भी उत्साहित नजर आए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वेबकास्टिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिले में कुल 44 बूथ बनाए गए थे। इनमें स्नातक वर्ग के 30 और शिक्षक वर्ग के 14 बूथ शामिल थे।
सदर तहसील के पास बने बूथ में मतदाता सूची में मतदाता के नाम की जांच करते कार्यकर्ता, संवाद- फोटो : shiv tripathi
सदर तहसील के पास बने बूथ में मतदाता सूची में मतदाता के नाम की जांच करते कार्यकर्ता, संवाद- फोटो : shiv tripathi