फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 16 रूटों पर बांटे जाएंगे 4200 ई-रिक्शा, कोड से होगी पहचान

विज्ञापन
शहर कोतवाली से जौनपुर जंक्शन जाने वाले मार्ग पर बेतरतीब ई​-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कों पर रोजाना दौड़ रहे करीब 4200 ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। अब सभी ई-रिक्शा की कोडिंग कराई जाएगी। इसके लिए शहर को 16 रूटों में बांटा गया है। हर ई-रिक्शा को एक कोड आवंटित होगा, जिससे उसकी रूट पर पहचान हो सकेगी। साथ ही संबंधित रूट पर ई-रिक्शा की संख्या भी निर्धारित की जाएगी। जिन मार्गों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा है, वहां जरूरत के हिसाब से अधिक ई-रिक्शा लगाए जाएंगे, जबकि कम चलने वाले मार्गों पर इनकी संख्या उसी अनुपात में रखी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही है। सड़कों पर इनकी अधिक मौजूदगी और बेतरतीब संचालन से जाम की समस्या बढ़ रही है। कई मार्गों पर ई-रिक्शा की भीड़ के कारण अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है। वहीं, मनमाने ढंग से रूट बदलकर चलने और एक ही मार्ग पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा पहुंचने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में कोडिंग व्यवस्था लागू होने से ई-रिक्शा के संचालन पर निगरानी रखना आसान होगा और निर्धारित रूट पर ही उनके चलने की व्यवस्था बनाई जा सकेगी।
यातायात और परिवहन विभाग मिलकर करेंगे काम
योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए यातायात और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कोडिंग व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर सीओ यातायात को सौंप दिया गया है। त्योहारों के कारण अभी कोडिंग का काम शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक रूट पर ई-रिक्शा की भीड़ रोकने की तैयारी
योजना का उद्देश्य किसी एक मार्ग पर ई-रिक्शा का अनावश्यक दबाव रोकना है। यात्रियों की संख्या और मार्ग की जरूरत के अनुसार ई-रिक्शा का आवंटन किया जाएगा। इससे प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही निर्धारित रूट से बाहर संचालन करने वाले ई-रिक्शा की पहचान भी आसानी से हो सकेगी।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा की कोडिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए 16 रूट निर्धारित किए गए हैं। जल्द ही इस व्यवस्था को अमल में लाया जाएगा। इससे ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें