फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में खत्म हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य खत्म हो गया। 12 मार्च से 17 मई तक मूल्यांकन कार्य चला।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पांच केंद्रों पर 30 लाख कापियों का मूल्यांकन किया गया। विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि संकाय की कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के लिए 3000 हजार परीक्षक लगाए गए थे। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद अब विवि प्रशासन रिजल्ट तैयार करने का कार्य तेज करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20 मई तक रिजल्ट घोषित करने का दावा किया है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है। परीक्षा में 3.85 लाख छात्र शामिल हुए हैं। खास कर अंतिम वर्ष के छात्रों को रिजल्ट का खासा इंतजार हैं। ऐसे छात्र जो किसी दूसरे संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें