फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर स्वच्छता के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने कहा कि स्वच्छता समाज की नैसर्गिक आवश्यकता है। खुले में शौच तथा दूषित पेयजल के कारण आज हम सब विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों जैसे डायरिया , पीलिया , कालरा , मस्तिष्क ज्वर आदि से दिन प्रतिदिन जकड़ते जा रहे हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वच्छता पखवारा मिशन के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के लिए चलाया जा रहा यह कार्यक्रम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सभी को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाया। संगोष्ठी का संचालन स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्या ने किया। संगोष्ठी के पूर्व स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से रैली निकाली गयी। रैली में चल रहे स्वास्थ्य कर्मी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते चल रहे थे। रैली को हरी झंडी दिखाकर अधीक्षक डा. संजय दुबे ने रवाना किया। रैली नहर की पटरी से सरोखनपुर होते हुए, जौनपुर रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर संगोष्ठी के रूप में तब्दील हुई। रैली में डा. विकास सिंह,डॉ. अतुल विश्वकर्मा, डा. ऋचा दुबे, नेत्र सहायक राकेश मौर्या, सुभाष चंद्र मौर्य, प्रीती पांडेय, फूलमती, विजय बहादुर वर्मा, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें