जौनपुर। दीवानी न्यायालय संघ सभागार में संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अधिवक्ता रामजस यादव के निधन पर अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि यह दुर्घटना शासन-प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। शोक सभा का संचालन मंत्री बरसातू राम ने किया। अधिवक्ता संघ शनिवार को जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। शनिवार को दीवानी न्यायालय में होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया। अधिवक्ता के परिवार को 15 लाख रुपये देने और दुर्घटना की जांच की मांग की गई।