धर्मापुर। लोकसभा चुनाव में अर्द्धसैनिक बल की तैनाती के लिए बाहर से आने वाले जवानों के ठहराव की व्यवस्था गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दो कालेजों में की गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि कस्बा के ग्रामोदय इंटर कालेज और हनुवाडीह स्थित सीताराम इंटर कालेज को चिह्नित किया गया है। जहां अर्द्धसैनिक बल कैंप करेंगे। उनके लिए वहीं पर सारी व्यवस्थाएं की जाएगी।