केराकत। चुनाव आचार संहिता लागू हो चुका है। इसके बावजूद चुनाव आचार संहिता का अनुुुपालन सुनिश्चित नहीं कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन न होने से चुनाव आचार संहिता की खुले आम धज्जियां उड़ रहीं है। एक राजनीतिक पार्टी विशेष की ओर से पार्टी का प्रचार प्रसार के लिए पिछले दिन सड़क के किनारे सरकारी अथवा गैर सरकारी दीवारों पर आकर्षक नारे व स्लोगन आदि लिखे गये थे। जिसको लेकर लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।