फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन को लेकर शिक्षकों के दो गुटों में टकराव के आसार !

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

मूल्यांकन पर शिक्षकों के गुट आमने-सामने
बोर्ड कापियां जांचने के लिए डीएम, एसपी मिले संघर्ष समिति के सदस्य
मूल्यांकन कार्य का विरोध करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर शिक्षकों को दो गुट आमने-सामने हो गए हैं। आठ मार्च से कॉपियों के जांचने कार्य छह केंद्रों पर शुरू होने वाला है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की संघर्ष समिति के शिक्षक नेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मूल्यांकन की व्यवस्था करने की मांग की। जिलाधिकारी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षकों ने बहिष्कार की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ भी मूल्यांकन विरोधियों के साथ है।
जनक कुमारी इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिया इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेजऔर ग्रामोदय इंटर कॉलेज आदि छह केंद्रों पर मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ का एक गुट मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा है जबकि दूसरा कॉपियां जांचने पर अड़ा है। मूल्यांकन करने वाले माध्यमिक शिक्षक संघ की गठित संघर्ष समिति के शिक्षक नेताओं ने बुधवार को टीडी इंटर कालेज में बैठक करके खींचतान से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो-चार दिनों में ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। ऐसे में बहिष्कार का कोई मतलब ही नहीं है। वर्षों से शिक्षकों की जितनी समस्याएं थीं, सब बरकरार हैं। उसे आज ही हल नहीं किया जा सकता है। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की झूठी लड़ाई लड़ने वाले कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ व राजनीति चमकाने के लिए मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे हैं। बाद में जिलाधिकारी और एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव व वित्तविहीन शिक्षकों के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि मूल्यांकन होगा, उसमें बाधा नहीं चलेगी। मगरू राम, प्रबन्धक महासभा के जिलाध्यक्ष नन्हकऊ गुप्ता, जिला महामंत्री रमाशंकर पाठक, प्रकाश चन्द्र पाल, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, सुभाष गुप्ता, राहुल सिंह, अंकुर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों ने बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर गेट मीटिंग करके सबसे बहिष्कार अपील की। मूल्यांकन बंद आंदोलन में उपनियंत्रक से समर्थन की अपील की। प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि अपनी मांगों के पूरा होने तक कोठारों का ताला नहीं खुलने दिया जाएगा। प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर मूल्यांकन नहीं होने देंगे। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. सुभाष सिंह, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह एवं मंत्री साहब लाल यादव मूल्यांकन बंद को समर्थन का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा कि सात मार्च को सरस्वती इंटर कॉलेज से मशाल जलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी शिक्षक शामिल हों। पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलामंत्री तेरस यादव , सुधाकरज सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजीव सिंह, दयाशंकर यादव, प्रमोद सिंह, डा गजाधर राय, जय प्रकाश सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सैयद हसन सईद, मो. आजम खान, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें