जौनपुर। शहर के उर्दू बाजार स्थित जेडबी स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली दी। मुख्य अतिथि विधायक पारस नाथ यादव का स्वागत स्कूल के प्रबंधक डा. अल्ताफ मेहमूद नोमानी ने किया। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत और मनोहारी नृत्य पेश किया। विधायक पारस नाथ यादव ने कहा कि देश का विकास बिना शिक्षा के संभव नहीं है। बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अफरीन खान और शिक्षिका नेहा आजमी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता यशपाल गुप्ता एडवोकेट ने किया और आए हुए लोगों का आभार समाजसेवी एएम डेजी ने जताया। विधायक पारस नाथ यादव एवं रामेश्वर सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेश सिंह, रूखसार अहमद , अली मंजर डेजी, नेसार अहमद, मुन्ना, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, राजकुमार मौर्य, डा. हस्सान, निजामुद्दीन, राकेश श्रीवास्तव, डा. रहमान आदि उपस्थित रहे।