फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट के लिए हो रही टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट कराने के लिए टीमों के गठन का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इच्छुक लोगों द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद टीमों का गठन कर सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन से चरणवार तिथि घोषित होने के बाद ग्राम पंचायतों में में सोशल आडिट का काम शुरू होगा। जिले में कुल 1749 ग्राम पंचायत हैं। इनके जरिये कराए गए विकास कार्यों की सोशल आडिट कराई जाती है। यह काम ग्राम पंचायतों के ही इच्छुक लोगों की टीमें बनाकर कराया जाता है। टीमें अपने ग्राम पंचायतों का नहीं बल्कि दूसरे ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट करती हैं। एक टीम में कुल चार सदस्य होते हैं। एक गांव का सोशल आडिट करने के एवज में टीम के प्रत्येक सदस्य को 500 रुपये देने का प्रावधान है। ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट करने की तिथि चरणवार शासन से ही निर्धारित की जाती है। इसके लिए जिले में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सोशल आडिट करने के लिए इच्छुक लोगों के आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद ग्राम पंचायतवार टीमों का गठन कर सूची शासन को भेज दी जाएगी। शासन से तिथियां जारी होने के बाद चरणवार ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें