फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौपेडवा को हराकर मडियाहूं फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। चौकीखुर्द के मैदान पर खेले जा रहे अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में मडियाहूं ने नौपेडवा को 27 रन से हराकर फाइनल में जगह बना लिया। टासजीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मडियाहूं की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें राहुल राजपाल ने नौ चौक्के व एक छक्के की मदद से 68 रन, आजाद ने तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए। सुशील ने 20 रन बनाए। नौपेडवा की तरफ से शमसालम ने 31 रन देकर 2 विकेट, रुद्रान्स ने 26 रन 2 विकेट लिया। जवाब में नौपेडवा की टीम ने 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। जिसमें शिवमणि ने चार चौके व दो छक्के की मदद से 45 रन, सुशील ने चार चौके की मदद से 40 रन बनाए। मडियाहूं की तरफ से वृजेश ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिया। मैच के अंपायर मुकेश मिश्रा, दीपक गुप्ता रहे। कमेंट्रेटर मुकेश यादव व मंगला यादव रहे। इस मौके पर राजेश सिंह, सजल चक्रवर्ती, चन्द्रेश यादव, रामकुमार सोनी, बनारसी, महेन्द्र सिंह, सिंटू पाण्डेय, उपस्थित रहे। शनिवार को आजमगढ़ व सेवापुरी के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें