फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई नार्से की टीम ने ओडीएफ गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। नई दिल्ली से आए दो अधिकारियों की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ गांव गरोठन का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के विशेष सुपरवाइजर बिपिन पांडेय और शुभम मिश्रा की टीम गांव के यादव बस्ती, दलित, मौर्या, मुस्लिम, और कोहार बस्ती के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केद्र पर बनाएं गये कुल 203 शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया और लाभार्थियों से पूछताछ की।
टीम ने गांव में कुल 220 घरों में रह रहे 1523 परिवारों के विषय में जानकारी लिया। जांच अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन का मूल उद्देश्य है कि गांव में सभी के घर शौचालय बना है या नहीं। इसका किस हद तक प्रयोग हो रहा है। टीम ने कराए गये कार्य और उपयोग पर संतुष्टि जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, सचिव सीमा यादव, मिशन के जिला समन्वयक अनूप सिंह, ब्लाक कोवार्डिनेटर अल्का सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, गजेंद्र बहादुर मौर्य, उमेन्द्र यादव, प्रेम सागर यादव, मोहन लाल, छोटे लाल यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें