फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू पशुओं का होगा बेहतर उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। दुधारू पशुओं के बेहतर उपचार के लिए शासन की योजना के तहत जनपद के सुईथाकलां ब्लाक के अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल को अल्ट्रासोनोग्राफी प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है। पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दुधारू पशुओं के बेहतर उपचार के लिए अल्ट्रासाउंड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मथुरा में निर्धारित किया गया है। जिसमें कानपुर, चित्रकूट, वाराणसी समेत पांच मण्डल से कुल 24 पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। जौनपुर जनपद से अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल का चयन किया गया। डा. पालीवाल ने बताया कि पशुओं की सर्जरी का काम तो चल रहा है। अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होने से पशुओं का काफी बेहतर उपचार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें