फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद व विधायक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। ग्रामीणों ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय सुरैला पर मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद और केराकत विधायक दिनेश चौधरी का पुतला दहन किया। साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शीघ्र विकास कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है की केंद्र में भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं लेकिन इलाके के किसी भी गांव में विकास के काम नहीं कराए गए हैं। न तो विद्युतीकरण हुआ और न ही सुरैला -पेसारा मार्ग बना। यह मार्ग तीन साल से क्षतिग्रस्त है। पुलिया के पास तो सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त है की कभी भी कोई वाहन पलट सकता है। वहीं गांव में सोलर लाइट नहीं लगाया गया है। पेयजल की सुविधा नहीं है। अभी तक मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद और केराकत विधायक दिनेश चौधरी के कोटे से कोई हैंडपंप तक नहीं लग है। चुनाव जितने के बाद उनका दर्शन तक नहीं हुआ है। पुतला दहन करने वालों का नेतृत्व रामअवध सिंह ने किया। कमला सिंह, राम आसरे सिंह, फरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, राम अवध सिंह, त्रिवेणी गुप्ता, अरुण सिंह, राजा सिंह, संजय सिंह, अभिमन्यु पांडेय, सनोज तिवारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें