फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खाली चल रहे चिकित्सकों के पदों पर तैनाती किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में सीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सभा में इंद्रमणि दूबे ने कहा कि लगभग पांच साल से सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग ,जनरल सर्जन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन तथा रेडियोलाजिस्ट का भी पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते दूर दराज से आए मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है। मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या शाहगंज जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने की दशा में धरना प्रदर्शन के साथ साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत अग्रहरि, डा.रमेश बिंद, मनोज प्रजापति, पंकज शर्मा, नीलेश, शिव प्रसाद पांडेय, चंद्रशेखर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें