बरसठी। क्षेत्र के ग्राम सभा बरेठी में पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी आपूर्ति ऑफिस का चक्कर लगा कर थक चुके हैं लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं पाया। लाभार्थियों ने एसडीएम मड़ियाहूं से शिकायत किया कि सप्लाई इंस्पेक्टर भी एसडीएम के आदेशों को दरकिनार कर दे रहे हैं। बरेठी गांव के पुष्पा देवी पत्नी अरुण कुमार, रिंकी देवी पत्नी सुनील कुमार, रेखा देवी पत्नी पंकज कुमार, सविता देवी पत्नी प्रमोद, प्रमिला पत्नी अशोक, सारिका पत्नी संदीप ने पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनाने के लिए एसडीएम मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र दिया था। उसके बाद राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भरकर क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर सुशील पांडेय को दे दिया। महीनों दौड़ लगाने के बाद भी बुधवार को सप्लाई इंसपेक्टर से जब लाभार्थियों ने पूछा कि मेरे फार्म पर क्या कार्रवाई हुई तो उन्हें सकारात्मक जवाब नहीं मिला। लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि सप्लाई इंस्पेक्टर से पूछने पर भगा दिया जाता है। लाभार्थियों ने जिलापूर्ति अधिकारी और मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत बुधवार को किया है।