फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केराकत अधिवक्ता संघ का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरुवार को होगा। इसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद यादव व अमृत लाल, महामंत्री पद पर हीरेन्द्र यादव व मुकेश शुक्ल तथा कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश चंद व वीरेंद्र श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दिया है। मालूम हो कि अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रहे देवनाथ मिश्र व राम लखन राम ने अपना नामांकन दाखिल किया था किंतु उन्होंने ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके चलते देवनाथ मिश्र का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जगतंबा प्रसाद, सहमंत्री पद पर रविनाथ मिश्र, आय व्यय निरीक्षक पद पर विवेक सिंह तथा सदस्य पद पर मिथिलेश कुमार व प्रवीण कुमार का एक मात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुना जाना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें