फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश हाल में मिली बालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि बारह वर्षीय एक बालिका को महिला हेल्पलाइन 181 की टीम ने बाल कल्याण समिति लाई । इस दौरान उक्त बालिका को समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सदस्य आनन्द प्रेमघन सरोज, सदस्य धनन्जय कुमार सिंह, सदस्य ममता श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया। महिला हेल्पलाइन की टीम ने बताया कि यह बालिका रामपुर थानान्तर्गत भरथीपुर गांव में मिली है। बालिका बोलने में असमर्थ है । पूछने पर वह अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि बालिका के परिवार का पता किया जा रहा है। परिवार का पता चलने तक बालिका को बालिका गृह में आवासित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें