फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के डाकघरों से 40 हजार तिरंगा झंडा की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘अमृत महोत्सव’ रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा पीएम ने की है। भारतीय तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर राम मिलन ने बताया कि जिले में डाकघरों से लगभग 40 हजार तिरंगा ध्वज की बिक्री हो चुकी है। डाकघरों के माध्यम से शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगे की मात्र 25 रुपये में बिक्री की जा रही है। ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जौनपुर मंडल के अधीक्षक राम मिलन ने बताया कि रविवार को तमाम महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में जागरूक किया। जौनपुर में शाही किला, शाही पुल और अटाला मस्जिद के आसपास भी डाक विभाग ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें