फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फाइनेंस कंपनी के सीओ से असलहा दिखाकर 40 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेहरूनगर नाले की पुलिया पर सोमवार की सुबह करीब दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के सीओ(क्षेत्रीय अधिकारी) को थप्पड़ मारकर और असलहा सटाकर 40 हजार रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मऊ परासी गांव निवासी आकाश यादव उत्कर्ष फाइनेंस बैंक जलालपुर में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह वे सैदपुर गांव में समूह के लोंगों के साथ बैठक किए थे। बैठक में समूह के बकाया 40 हजार रुपये की वसूली करने के बाद बीबीपुर गांव जा रहे थे। वहां पर भी समूह से पैसा लेना था। सैदपुर गांव से वे जैसे ही बैठक् के बाद केराकत कबुलपुर मार्ग पर आए। नेहरूनगर नाले की पुलिया के पास पीछे से एक काले रंग की नई बाइक से मुंह बांधकर दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने आकाश की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया।उसके बाद एक बदमाश ने आकाश यादव की कनपटी पर पिस्टल सटा कर दो थप्पड़ मारा और उसके पास से बैग निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाश मोबाइल भी छीनकर बाइक से भाग निकले। बदमाश गयासपुर गांव की तरफ भागे। गयासपुर के पास आकाश का मोबाइल सड़क पर गिरा मिला। घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। एक स्थानीय युवक ने मौके से पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाप्रभारी रमेश यादव मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि तीन दिन पहले ही फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कहा गया था कि नकदी ज्यादा लेकर न चलें। यदि कहीं जाना जरूरी है तो पुलिस को सूचना जरूर कर दें। वैसे इस मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें