फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 40 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना के बुधवार को 40 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5779 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 250 हैं। अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए जिला अस्पताल सहित सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी अंतर्गत कैंप लगाकर जांच की गई। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप के दौरान 1449 सैंपल लिए गए। अब तक 203873 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 202539 की रिपोर्ट आ चुकी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 1483 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 40 पॉजिटिव हैं। पहले के नौ मरीज स्वस्थ हुए। इसे मिलाकर अब तक 5434 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें