फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगेंगे 40 लाख पौधे, अभियान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले में अभियान चलाकर 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। पौधरोपण अभियान सुबह छह बजे शुरू होगा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। शेष आठ लाख 81 हजार पौधे बाद में लगाए जाएंगे। पौधरोपण कार्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी के नेतृत्व में होगा।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी सरकार की ओर से जिले में 48 लाख 81 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे पूरा करने के लिए 27 विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग को 1842960, राजस्व को 208560, पर्यावरण को 75000, जलशक्ति को 7200, पंचायत राज को 208560, आवास विकास को 5400, औद्योगिक विकास को 2400, नगर विकास को 20280, लोक निर्माण विभाग को 7200, रेशम को 21729, कृषि को 353400, पशुपालन को 5400, सहकारिता को 8400, उद्योग विभाग 6600, विद्युत निगम को 3240, शिक्षा विभाग को 31560, श्रम विभाग को 2160, रेलवे को 13060, रक्षा विभाग को 4680, उद्यान को 231240, पुलिस को 5400 व वन विभाग को 1808000 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीण खरे के मुताबिक रविवार को सुबह छह बजे से जिले में अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान 40 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शेष आठ लाख 81 हजार पौधे बाद में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें