फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुकान से बिस्किट-टॉफी लेकर लौट रही 4 साल की बच्ची को पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के पास बुधवार की शाम को सड़क पार कर रही मानवी (4) पुत्री नीरज गौतम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वह घर के पास दुकान से बिस्किट और टॉफी लेकर लौट रही थी। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर तनाव की आशंका को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद पिकअप चालक भी परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। वहां बच्ची की मौत की पुष्टि होते ही वह भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पिकअप चालक भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द की ओर टेंट का सामान लादकर जा रहा था। मानवी दो भाई-बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें