फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले में 4 ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं, दो ट्रक आनी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए चार ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। दो ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं अभी आनी बाकी हैं। बी उत्तर पुस्तिकाएं भी अभी तक नहीं आई हैं। बोर्ड परीक्षा में 151701 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 76918 और इंटरमीडिएट में 74783 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाएं तहसीलवार बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भेजने की तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर ठीक कराने के साथ ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रखे जाएं। परीक्षा की निगरानी के लिए एनआईसी में कंप्यूटर ठीक कराए जा रहे हैं। यहीं से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए उड़ाका दल का गठन किया जाएगा। उड़ाका दल और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की सूची जिला प्रशासन ने अभी जारी नहीं की है। इन केंद्रों में से कितने संवेदनशील और कितने अति संवेदनशील हैं, इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पिछले साल 24 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। हालांकि अब तक विभाग की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि इस साल परीक्षा में ऐसे केंद्रों की संख्या कितनी है। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शीघ्र ही तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें