जफराबाद/सिंगरामऊ। बारिश के दौरान बिजली निगम की लापरवाही से क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों घटनाएं हुईं। जफराबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, उनके बेटे प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार झुलस गए। वहीं, सिंगरामऊ के हरिहरपुर गांव में खंभे के स्टे तार में करंट उतरने से राजमनी मिश्र (60) की मौत हो गई।