फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में सोते मिले 4 कर्मचारी, कार्रवाई की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। विकासखंड सिरकोनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र से पाठ्यपुस्तक वितरण में शिफ्टवार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परिचारकों की कार्यशैली जानने के लिए जब खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह निरीक्षण के दौरान पहुंचे तो उन्होंने ड्यूटी स्थल पर तैनात परिचारकों को सोता पाया। साथ ही कुछ परिचारक ड्यूटी स्थल से नदारद मिले। बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने परिचारकों को कड़ी फटकार लगाई। अनुपस्थित और कार्य में शिथिलता बरतने वाले परिचारकों और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित होकर भी कार्य न करने वाले परिचारक अरविंद कुमार पाल, मिट्टू यादव,अभिषेक कुमार, शुभम सिंह के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें