धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन गांव में स्थित आंबेडकर प्रतिमा के टूटने की गलत सूचना देने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला की मामला मारपीट का है। कमरुद्दीनपुर गांव निवासी भुवाल कुमार से पड़ोस के इकौना गांव निवासी विजय कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के कई युवक मौके पहुंचे और मारपीट करने लगे। उसी समय कमरुद्दीन गांव के किसी व्यक्ति ने जफराबाद पुलिस को सूचना दे दी कि गांव के आंबेडकर मूर्ति को कुछ युवकों ने तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि विजय कुमार तथा भुवाल के बीच गाली देने को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने फरीद, विजय कुमार, भुवाल तथा अजय सोनकर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया की मारपीट का मामला है। अपने विपक्षी को फंसाने की नीयत से अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की गलत सूचना दे दिया था। हिरासत में ले कर कार्यवाही की जा रही है।