फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मतदान से एक सप्ताह पहले बांटी जाएगी 38 लाख मतदाता पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की दो लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में जिले के 38 लाख मतदाताओं को मतदाता पर्ची चुनाव से एक सप्ताह पहले बांटी जाएगी। इसके लिए जिले के 3510 बीएलओ लगाए गए हैं। ताकि मतदाता पर्ची समय से लोगों तक पहुंच जाए और शत प्रतिशत मतदान हो सके।
विज्ञापन

जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों में 25 मई को मतदान होना है। जिले में 38 लाख 82 हजार 426 मतदाता हैं, इसमें पुरुष मतदाता 20 लाख 22 हजार 305 मतदाता व महिला मतदाता 18 लाख 59 लाख 949, थर्ड जेंडर के 172 मतदाता हैं। इसमें जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 58 हजार 554 मतदाता हैं, इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 15 हजार 545, महिला मतदाता नौ लाख 42 हजार 923 व थर्ड जेंडर के 86 मतदाता हैं। वहीं मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से 19 लाख 23 हजार 872 कुल मतदाता हैं, इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख छह हजार 760, महिला मतदाता के तौर पर नौ लाख 17 हजार 26, थर्ड जेंडर के 86 मतदाता है। इसके लिए पर्चियां छप के आ गई हैं। इसके बाद इनका वितरण चुनाव से ठीक पहले कराया जाएगा। इसमें बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची देंगे। जिससे मतदान प्रतिशत शत प्रतिशत हो सके। यह मतदाता पर्ची लोग स्वयं भी फोन कर बीएलओ से ले सकेंगे।

जिले में मतदान फीसदी शत-प्रतिशत हो सके, इसके लिए बीएलओ के जरिए मतदाता पर्ची का वितरण कराया जाएगा। यह मतदाता पर्ची मतदान से एक सप्ताह पहले वितरित होने लगेगी। मतदाता पर्ची छपकर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम अक्षयबर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें