फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिन में 36 हजार यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिन के दौरान रोडवेज की बसों से 36921 हजार यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। मुफ्त यात्रा का समय रविवार रात 12 बजे समाप्त हो गया। जौनपुर डिपो इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि जौनपुर डिपो से कुल 97 बसें हर दिन संचालन की जा रही हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को आठ अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ दिया गया। तीन दिन के दौरान जौनपुर डिपो की बसों से कुल 36921 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। इससे परिवहन निगम के राजस्व के रूप में 37 लाख 35 हजार 323 रुपये प्राप्त होते। डिपो इंचार्ज ने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों से बहनों के साथ एक सहयात्री को तीन दिन तक मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें