फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सराफ से 3.5 लाख रुपये, सवा तीन किलो चांदी की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भवनाथपुर गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे स्कूटी सवार सराफा कारोबारी से चार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये और सवा तीन किलो चांदी लूट ली। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर पीछे से लाठी से वार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी परनापुर थाना चौबेपुर, वाराणसी ने तहरीर में बताया कि उनका भाई कपिलदेव तिवारी मंगलवार की रात जौनपुर सराफा मंडी हनुमान घाट से साढ़े तीन लाख रुपये और लगभग सवा तीन किलो चांदी लेकर वाराणसी अपने घर जा रहा था। भवनाथपुर गांव के पास पीछे से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद स्कूटी में रखी चांदी, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें