फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 35 चिकित्सक और 20 रक्तदाता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की तरफ से सेवा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक हाॅल में रविवार की रात किया गया। शहर के 35 चिकित्सकों और 20 रक्तदाताओं के साथ मलिहाबाद से आए 5 दिव्यांगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर जौनपुर सौरभ कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. अरुण कुमार मिश्र, डॉ. सुभाष सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी को सम्मानित किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि डॉक्टरों ने कोरोना के दौर में बिना अपनी चिंता किए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। डॉक्टर का धर्म मरीज़ को ठीक करना होता है।

इस माैके पर डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. वीएस उपाध्याय, डॉ. तेज सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. स्पृहा सिंह, डॉ. शैली निगम, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. तुलिका मौर्य, डॉ. गौरव मौर्य, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. मुकेश शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया। सचिव मीरा अग्रहरी ने आभार जताया। कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह, राधिका सिंह, राहुल गुप्ता, सुधांशु विश्वकर्मा, कृष्णा गुप्ता, निकिता शाह, मीना गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कनक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें