फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मॉस्क के 342 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव ड्यूटी के चलते सोमवार को सड़कों पर पुलिस फोर्स नहीं दिखी तो सड़कों पर लापरवाही का आलम दिखा। सख्ती के बाद भी तमाम लोग बिना मास्क घरों से बाहर निकले। दो दिन की बंदी के बाद बाजार खुला तो शहर के कई इलाकों में भीड़ दिखी। इस भीड़ में तमाम लोग बिना मास्क ही नजर आए। बिना मास्क वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया और शाम सात बजे तक 342 लोगों का चालान किया गया। इन लोगों से सवा लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

बिना मॉस्क वालों पर एक एक हजार जुर्माना लगाना है लेकिन कई लोगों के पास सौ-दौ सौ रुपये ही मौके पर मिले जिससे उनका चालान किया गया। जुर्माने की बाकी धनराशि उन्हें बाद में जमा करना होगा। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की साम तक 342 लोगों का चालान किया गया और उनसे सवा लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। घर से बाहर निकलते समय मॉस्क लगाने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सभी थानेदारों के निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों का चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें