फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 34 करोड़ से होगा गौराबादशाहपुर नगर का विकास, बजट पर मुहर

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल लोग। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। चेयरमैन सीतामनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 34 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को सदन के सामने रखा। बजट में मुख्य रूप से जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, सड़कों पर इंटरलॉकिंग और युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार करने जैसे प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। चेयरमैन ने सभी सभासदों के साथ मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) शशिकांत तिवारी ने पुष्टि की कि सदन ने विकास कार्यों के लिए 34 करोड़ के बजट को हरी झंडी दे दी है। इस अवसर पर अनुपमा भारती, सरिता, छगनलाल, मो. तौफीक, अजीत विश्वकर्मा समेत सभी सभासद और निकाय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें