भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन में बोलेते महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री क
जौनपुर। सरकार ने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी देकर सराहनीय कार्य किया है। सरकार की इस पहल से राजनीति के साथ अन्य क्षेत्रों में भी उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सरकार की यह पहल स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो महिला सशक्तीकरण की नींव को मजबूती प्रदान करेगा। कानूनी क्षेत्र में भी हिस्सेदारी बढ़ेगी। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो महिला सशक्तीकरण की नींव को मजबूत करेगा।