यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 329 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में 208899 छात्र शामिल हाेंगे। कापियों के संकलन के लिए छह संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 7:30 से 10:45 और दूसरी पाली में 2 बजे से 5:15 तक होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं।
11 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। कुल 3290 परीक्षा कक्षों में छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए 6392 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में जो उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी।
उनकी कोडिंग की गई है। छात्रों को कोडिंग की ही उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। डिबार कालेजों राम जानकी इंटर कालेज सरोखनपुर, आरएमजी हाईस्कूल कटौली दुबान, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरहा, सुबराजी देवी हायर सेकेंड्री
स्कूल कोल्हुआ, एसडीजे हाय सेकेंड्री स्कूल जनौर, एसपी टीडी इंटर कालेज कनावा बुजर्गा, डा. भीमराव अंबेडकर कालेज जनौर, दान बहादुर इंटर कालेज रामनगर , बीएसडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर परीक्षा केंद्र नहीं
बनाया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि नकल विहिन और शांति पूर्ण परीक्षा कराने के लिए बोर्ड के नियमों का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाए।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सभी केंद्राें पर उत्तर पुस्तिकाएं तहसील वार भेजी जा रही हैं। शनिवार को जीजीआईसी से परीक्षा कापियां वितरित की गईं।