फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11 दिवसीय अभियान में मारे 327 छापे, 11 को भेजा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन ने नवरात्र में अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए 15 से 25 अक्तूबर तक अभियान चलाया। इसमें तहसीलों में छह टीमें बनाई गईं थी। इसमें कुल 327 छापा मारते हुए कुल 44 मामले पकड़े गए। इसमें 16 को हिरासत में लेते हुए कुल 44 मुकदमे दर्ज किए गए, इनके पास से 726 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। इसमें से 11 को हवालात भेजा गया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक तहसीलों में एक-एक टीमें बनाई गईं थीं। ताकि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लग सके। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ व आबकारी इंस्पेक्टर को लगाया गया था।

केस वन:-सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई से कयार रोड पर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
केस टू:-सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा संभल शाह से 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
एक नजर आंकड़ों में :-
तहसील-मुकदमा-अवैध शराब-हिरासत-जेल
सदर-10 मुकदमे-164 लीटर शराब-तीन हिरासत में-कोई नहीं
मड़ियाहूं-नौ मुकदमे-170 लीटर शराब-एक हिरासत में-एक जेल
शाहगंज-छह मुकदमें-75 लीटर शराब-पांच हिरासत में-पांच जेल
केराकत-सात मुकदमे-105 लीटर शराब-तीन हिरासत में-तीन जेल
मछलीशहर-आठ मुकदमे-127 लीटर शराब-चार हिरासत में-दो जेल
बदलापुर-चार मुकदमे-85 लीटर शराब-कोई नहीं-कोई नहीं
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक तहसील में टीम बनाकर अवैध शराब के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 327 छापा मारते हुए 726 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। इसमें 16 को हिरासत में लेते हुए 11 को जेल भेजा गया। आगे भी त्योहारों को देखते हुए अभियान चलाया जाएगा। -उमेशचंद पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें